Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब दूसरी खुराक के लिए आनलाइन बुकिंग की जरूरत नहीं, युवाओं को...

अब दूसरी खुराक के लिए आनलाइन बुकिंग की जरूरत नहीं, युवाओं को मिली बड़ी राहत

देहरादून। दून में 18-44 आयुवर्ग के व्यक्तियों को अब वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के लिए आनलाइन स्लाट बुक कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे युवाओं को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि उन्हें स्लाट बुकिंग में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 45 साल से अधिक के व्यक्तियों के लिए आनलाइन और आनसाइट, दोनों विकल्प खुले हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज उप्रेती ने बताया कि 18-44 आयुवर्ग के लोग दूसरी खुराक के लिए सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर आनसाइट पंजीकरण कर टीका लगवा सकते हैं। पिछले कुछ समय से यह मांग की जा रही थी कि दूसरी खुराक के लिए आनलाइन स्लाट बुकिंग की बाध्यता न रखी जाए। सीएमओ ने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन उपलब्ध हो और इसकी प्रक्रिया भी आसान हो, यह कोशिश की जा रही है। जिन लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है उनको समय पर दूसरी खुराक उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसीलिए दूसरी खुराक लेने वालों के लिए यह सुविधा दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments