Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअब नई दिल्ली में भी मिलेगी उत्तराखंडियों को रहने की जगह, जानिए...

अब नई दिल्ली में भी मिलेगी उत्तराखंडियों को रहने की जगह, जानिए कब तक बनकर तैयार होगा उत्तराखंड निवास

पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन भवन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए तय की गई समय सीमा में काम पूरा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि उत्तराखंड निवास के निर्माण का काम जून 2020 से शुरू किया गया, इस भवन में तीन बेसमेन्ट होंगे। भवन में भूतल को शामिल करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जायेगा। यह पांच सितारा ग्रीन भवन है। इसका अपना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट होगा। भवन में 50 किलो वाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी लगाया जाएगा। उन्होनें कहा कि उत्तराखंड निवास का निर्माण का काम मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने इस भवन के सोवनियर शॉप में उत्तराखंड के स्वनिर्मित हथकरघा एवं हस्तशिल्प, जैविक उत्पादो की बिक्री की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। जिससे उत्तराखंड निवास में आने वाले अतिथि उत्त्तराखंड के विभिन्न उत्पादों से परिचित हो सकेंगे। इस अवसर पर अपर स्थानिक आयुक्त ईला गिरी, एमडी जल निगम उदयराज, मुख्य महाप्रबंधक निर्माण सुभाष चंद्र, परियोजना प्रबंधक राकेश तिवारी, अरविन्द कुमार और मुख्य व्यवस्था अधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments