Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअभिनेता अनुपम खेर ने अपने फेसबुक अकाउंट में दून की बच्ची का...

अभिनेता अनुपम खेर ने अपने फेसबुक अकाउंट में दून की बच्ची का डाला वीडियो, राष्ट्रवाद और भारत पर विचारों से हुए खासे प्रभावित

देहरादून। प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर ने अपने फेसबुक अकाउंट में देहरादून की एक बच्‍ची से बातचीत का वीडियो शेयर किया है। अनुपम खेर बच्‍ची के राष्ट्रवाद और भारत पर विचारों से खासे प्रभावित हुए। बता दें कि यह बच्‍ची अनुपम खेर की वेब सीरीज  द कश्मीर फाइल्स में काम कर रही है।

गौरतलब है कि प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों एक वेब सीरीज की शूटिंग के चलते मसूरी में है। आज उन्‍होंने अपने फेसबुक अकाउंट में देहरादून की एक बच्‍ची का वीडियो शेयर किया है। यह बच्‍ची चाहत सिंह राजावत उनकी वेब सीरीज द कश्मीर फाइल्स में काम कर रही है। इस वीडियो में अनुपम खेर बच्‍ची से पूछ रहे हैं कि बेटा आप का नाम क्‍या है। इस बच्‍ची कहती है मेरा नाम चाहत सिंह राजावत है। कक्षा चार में पढ़ रही चाहत ने अनुपम खेर से बातचीत में कहा कि अपने देश-धर्म की रक्षा करनी है, उसे बचाना है तो हर किसी को राष्ट्रवादी होना ज़रूरी है। चाहत ने अनुपम से बेबाकी से कहा कि वह भी राष्ट्रवादी बन कर अपने देश धर्म की रक्षा करेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments