Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअस्पताल में ऑनलाइन अपाइंटमेंट के झांसे में गंवाए 88 हजार

अस्पताल में ऑनलाइन अपाइंटमेंट के झांसे में गंवाए 88 हजार

देहरादून। मैक्स अस्पताल के डाक्टर का आॅनलाइन अपाइंटमेंट लेने के झांसे में महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। धोखाधड़ी को लेकर सरिता सिंह निवासी ग्रीन विलेज, शिव गंगा एंक्लेव, डांडा लखौंड की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि सरिता सिंह ने 12 अप्रैल को मैक्स अस्पताल के डाक्टर योगेश यादव का ऑनलाइनअपाइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। वहां मिले नंबर पर काॅल की। बात हुई तो 13 अप्रैल को 11ः30 बजे का अपाइंटमेंट देने को कहा गया। डाक्टर की फीस ऑनलाइन जमा करने के लिए उनके फोन ऑनलाइन एक्सेस एप डाउनलोड कराई। एक्सेस लेकर 101 रूपये का पेमेंट कराया। इसके कुछ घंटे बाद उनके बैंक खामें से 88 हजार रूपये कट गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments