Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने किया मुख्यमंत्री धामी का सम्मान, सीएम महिलाओं के लिए...

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने किया मुख्यमंत्री धामी का सम्मान, सीएम महिलाओं के लिए कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं

देहरादून। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के पांच वर्षों की सफलता की गूंज कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं ने स्वागत किया।संस्कृति विभाग की ओर से पारंपरिक गीत और वाद्य यंत्रों के उनका स्वागत हुआ। इस अवसर पर सीएम महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। 

रेसकोर्स स्थित सनातन धर्म इंटर कालेज (बन्नू) के मैदान में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास की ओर से पांच वर्षों में सफलता की गूंज कार्यक्रम और गढ़वाल मंडल के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री का आभार समारोह आयोजित किया गया, जिसमें गढ़वाल मंडल से तकरीबन छह हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इस मौके पर विभागीय मंत्री रेखा आर्या, विभागीय सचिव एचसी सेमवाल, उपनिदेशक एसके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments