Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआइटीबीपी को दी जाएगी टिहरी झील में साहसिक गतिविधियों के संचालन की...

आइटीबीपी को दी जाएगी टिहरी झील में साहसिक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी: सीएम रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टिहरी झील में साहसिक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी आइटीबीपी को दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते से आइटीबीपी के साहसिक खेलों के अनुभव का लाभ देश के साहसिक पर्यटन को मिलेगा। साथ ही इस झील में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य पुलिस बल के जवानों की व्यापक ट्रेनिंग हो सकेगी। यही नहीं स्थानीय युवाओं को भी वाटर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दी जा सकेगी। सीएम ने यह बात आइटीबीपी के सीमाद्वार स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में आयोजित फ्लैग इन समारोह में कही।

कोरोना का मुश्किल भरा दौर भी आइटीबीपी के पर्वतारोहियों के हौसले को नहीं तोड़ सका है। आइटीबीपी की नौ सदस्य टीम ने गंगोत्री-2 शिखर (21,615 फीट) पर तिरंगा फहराया है। आइटीबीपी के सीमाद्वार स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में फ्लैग इन समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं। बता दें कि आइटीबीपी के जवान दुर्गम चोटियों पर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

अब तक 214 से ज्यादा पर्वतारोहण अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह इस पर्वतारोही बल का अनूठा और अद्वितीय रिकॉर्ड है। कोरोनाकल में भी आइटीबीपी ने दो बड़े पर्वतारोहण अभियानों को सफल बनाकर सकारात्मक संदेश दिया है। गंगोत्री-2 शिखर के लिए क्षेत्रीय मुख्यालय आइटीबीपी देहरादून के पर्वतारोही दल ने 9 सितंबर को उत्तरकाशी से अभियान की शुरुआत की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments