Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआजदी के अमृत महोत्सव पर IHM ने दिया एकता का संदेश, 75...

आजदी के अमृत महोत्सव पर IHM ने दिया एकता का संदेश, 75 तरह के व्यंजनों की प्रर्दशनी

देहरादून। आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनजमेंट (आईएचएम) की ओर से व्यंजनों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आईएचएम की ओर से 75 तरीके के एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों को देख दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए। प्रदर्शनी में खास बात यह रही कि इसमें गढ़वाली और कुमाऊंनी व्यंजनों को भी तिरेंगे के रंग में प्रदर्शित किया गया।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदर्शनी का शुभांरभ कर इसे सराहनीय कार्य बताया। कहा कि उत्तराखंड सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। कहा कि चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालु दर्शन करने को पहुंचे हैं। यात्रा को पहले भी ज्यादा सुगम बनाने को चारधाम ऑलवेदर रोड सहित कई परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं।

धार्मिक, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आसान किश्तों में ऋण भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। होम स्ट योजना से ग्रामीणों को स्वरोजगार भी जोड़ा गया है। महाराज ने कहा कि पर्यटकों के लिए कई लुभावने ऑफर भी मौजूद हैं। पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि आने वाले समय में पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड की गिरनी अग्रणी राज्यों में की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments