Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज उत्तराखंड में सामने आए चार कोरोना संक्रमित केस

आज उत्तराखंड में सामने आए चार कोरोना संक्रमित केस

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। शुक्रवार दोपहर तक देहरादून में कोरोना के चार और पॉजिटिव केस मिले। एक मामला सेलाकुई, एक गांधीग्राम और एक कैनाल रोड से। वहीं, दून अस्पताल में पहले से भर्ती एक मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

उसे संदिग्ध के तौर पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। अन्य तीन मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बता दें, अभी तक प्रदेश में कोरोना के 3309 मामले सामने आए हैं। जिनमें से अब तक 2672 (80.85) मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 558 मरीज विभिन्न अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं। कोरोना संक्रमित 29 लोग राज्य से बाहर चले गए हैं, जबकि 46 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments