Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष करेंगे अपना पदभार ग्रहण

आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष करेंगे अपना पदभार ग्रहण

कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सोमवार को नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के रास्ता खाली करते हुए उन्होंने अध्यक्ष के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से एक दिन पहले ही अपना नया दायित्व संभालने का निर्णय किया है। इसके बाद 28 जुलाई से प्रीतम दो दिन के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर निकल जाएंगे। वहां वो कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

दूसरी तरफ, राजीव भवन में नए अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए वाटर प्रुफ टेंट लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ अध्यक्ष के कमरे को भी नए सिरे से सजाया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, पीके अग्रवाल, नवीन जोशी, वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, राजेश चमोली, परिणिता बडोनी आदि सुबह से डटे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments