Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज कुमाऊं में गरज के साथ पड़ सकती है बौछार, अगले दो...

आज कुमाऊं में गरज के साथ पड़ सकती है बौछार, अगले दो दिन प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम

देहरादून :  पिछले दो दिन से उत्तराखंड में भारी बारिश से कुछ राहत मिली है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि कहीं-कहीं आंशिक बादल मडंरा रहे हैं। लेकिन कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई है।

कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
वहीं मौसम विभाग की मानें तो आज बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। कुमाऊं मंडल के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

अगले दो दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments