Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज केजरीवाल देहरादून में,ये रहेगा कार्यक्रम,होगी बड़ी घोषणा

आज केजरीवाल देहरादून में,ये रहेगा कार्यक्रम,होगी बड़ी घोषणा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल एक दिन के दौरे पर फिर उत्तराखंड, देहरादून आ रहे हैं। जिसको लेकर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश की लगभग सभी विधानसभाओं से पार्टी कार्यकर्ताओं का देहरादून पहुंचने का सिलसिला शुरु हो चुका है। आगामी विधानसभा चुनावों के मध्येनजर केजरीवाल का ये दौरा पार्टी की तैयारियों के मध्य काफी महत्वपूर्ण हैं, इससे पहले दौरे के दौरान केजरीवाल ने उत्तराखंड में 300 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की थी जिसका जनता द्वारा भी काफी समर्थन मिला था,उससे पार्टी में काफी उत्साह है,अब इस दौरे पर भी केजरीवाल बड़ा एलान कर सकते हैं।
बड़ी घोषणा को लेकर किया टवीट
उन्होंने अपने ट्वीट के लिखा है।उन्होंने खुद ट्वीट करके अपने देहरादून आने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि – कल उत्तराखंड जा रहा हूँ। आम आदमी पार्टी कल एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है। उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए ये घोषणा एक मील का पत्थर साबित होगी।
अरविंद केजरीवाल ने देहरादून आने से पहले ट्वीट के जरिए इस बात को बताया कि उनकी कल की घोषणा उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी जो उत्तराखंड के विकास के लिए महत्वपूर्ण और मील का पत्थर साबित होगी।।
ये रहेगा कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल दिल्ली से सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगें जहां से उनका काफिला देहरादून पहुंचेगा । अरविंद केजरीवाल देहरादून पहुंचते ही  बीजापुर  जाएंगे  इसके बाद दोपहर  12.30 बजे वो ITDR ऑडिटोरियम में संवाद करेंगे जिस दौरान वो उत्तराखंड की जनता के लिए  महत्वपूर्ण घोषणा भी कर सकते हैं। इसके बाद उनका काफिला सीधे घंटाघर पहुंचेगा जहां वो इंद्रमणि बडोनी के मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद उनका रोड शो घंटाघर से राजपुर रोड होते हुए दिलाराम चौक तक जाएगा जहां उनके साथ सैकड़ों आप कार्यकर्ता रोड शो में मौजूद रहेंगे।
हर माह करेंगे एक घोषणा
इससे पहले अरविंद केजरीवाल 09 अगस्त को देहरादून आने वाले थे ,लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से उनका दौरा स्थगित हो गया था। लेकिन इस बार  उनके इस  दौरे को लेकर आप पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है  । पिछले दौरे के दौरान  प्रदेश की जनता के लिए सरकार बनते ही अरविंद केजरीवाल ने अपने पहले ही दौरे में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही थी और कहा था हर महीने आऊंगा नई घोषणा करूंगा इसी को लेकर उम्मीद जताई जा रही है  कि कल देहरादून आने पर अरविंद केजरीवाल प्रदेश हित में कुछ बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल इस दौरे में कार्यकर्ताओं से  भी मुलाकात करेंगे और आगामी चुनावों को लेकर उनमें जोश भरेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments