Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज गर्मी से मिल सकता है सुकून, पहाड़ से लेकर मैदान तक...

आज गर्मी से मिल सकता है सुकून, पहाड़ से लेकर मैदान तक बदलेगा मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट

पिछले काफी दिनों से शरीर को झुलसा देने वाली जबरदस्त गर्मी का सामना कर रहे लोगों के लिए बुधवार कुछ सुकून लेकर आ सकता है। बुधवार से मैदान से लेकर पहाड़ तक का मौसम का मिजाज बदल सकता है। साथ ही 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मैदानों में 50 से 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, मानसून की दस्तक से पहले ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा, जिससे अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं-कहीं तेज गर्जना संग बारिश की संभावना है। कहीं-कहीं बिजली गिर सकती है।

राज्य के कई जिलों खासकर मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी, ऐसे में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन कुछ इलाकों में दोपहर बाद तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। सिंह के मुताबिक, मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी कमी की पूरी संभावना है। अगले 24 घंटे में राजधानी में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments