Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज भी बदला हुआ है उत्‍तराखंड का मौसम, केदारनाथ और बदरीनाथ में...

आज भी बदला हुआ है उत्‍तराखंड का मौसम, केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी; मैदानी इलाकों में हो रही बारिश

देहरादून: उत्‍तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी हुई। गंगोत्री यमुनोत्री सहित जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से वर्षा हुई। वहीं, हेमकुंड साहिब में हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने देहरादून में तेज बौछारों के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, रविवार देर रात शुरू हुई तेज बारिश और अंधड़ से कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों में गिर गईं। कई क्षेत्रों में एक से दो घंटे बिजली भी गुल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments