Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज सचिवालय में सीएम संग संतो की होने वाली बैठक स्थगित

आज सचिवालय में सीएम संग संतो की होने वाली बैठक स्थगित

हरिद्वार। हरिद्वार महाकुंभ 2021 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत संग होने वाली साधु-संतों की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

यह बैठक आज शाम चार बजे सचिवालय परिसर में होने वाली थी। लेकिन मुख्यमंत्री के सेल्फ आइसोलेशन में होने के चलते यह बैठक स्थगित कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री आइसोलेशन से बाहर आ सकते हैं। लेकिन शुक्रवार को उनकी कोई बैठक नहीं है। बता दें कि ड्राइवर और पीएसओ के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सीएम सेल्फ क्वारंटीन हुए थे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में बुधवार को पारित हुए प्रस्तावों को सीएम के समक्ष रखा जाना था।

‘सरकार अपनी तरफ से रखे कुंभ की पूरी तैयारी’

पुलिस महानिरीक्षक कुंभ संजय गुंज्याल ने संतों से मुलाकात कर महाकुंभ की तैयारियों को लेकर चर्चा की। संतों ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी तरफ से पूरी तैयारी करे। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की पूरी भीड़ उमड़ सकती है। संतों ने उम्मीद जताई कि मार्च तक कोरोना का संक्रमण कम हो जाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल बृहस्पतिवार सुबह पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचे और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी आदि संतों से मुलाकात की।

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने उन्हें अखाड़ा परिषद की बैठक में हुए फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अभी काफी समय है, तब तक कोरोना को लेकर स्थितियां बदली होंगी। श्री महंत रविन्द्रपुरी ने प्रयागराज की तर्ज पर धर्मनगरी को सजाने की बात कही।

आईजी संजय गुंज्याल ने अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरिगिरि महाराज से भी मायादेवी मंदिर परिसर में पहुंचकर मुलाकात की। पुलिस महानिरीक्षक कुंभ संजय गुंज्याल ने कहा कि महाकुंभ की तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश हैं कि तमाम कार्यों को समय से पहले पूरा कर लिया जाए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments