Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज से आम आदमी पार्टी का सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखंड अभियान

आज से आम आदमी पार्टी का सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखंड अभियान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी को लेकर आम आदमी पार्टी आज से सशक्त महिला समृद्ध उत्ताखंड अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में 350 मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम होंगे।

महिलाओं का पंजीकरण भी
आप प्रदेश मीडिया सहप्रभारी उमा सिसोदिया ने जारी बयान में बताया कि 24 दिसबंर से पार्टी पूरे प्रदेश में सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड अभियान की शुरूआत की जा रही है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से संवाद कर उन्हें केजरीवाल की चौथी गारंटी ‘महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये मिलेंगे’ के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिलाओं का पंजीकरण भी किया जाएगा।

24 दिसंबर से शुरू होने जा रहे इस अभियान में 10 दिन तक पूरे प्रदेश में 350 से मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम होंगे। जिसमें दिल्ली से अतिशी, गीता रावत और वंदना कुमारी विशेष रूप से शामिल होंगी। शुक्रवार को हल्द्वानी और काशीपुर में महिलाओं से संवाद किया जाएगा। 25 दिसंबर को राजपुर, कैंट, विकासनगर और सहसपुर में कार्यक्रम होंगे। 26 दिसंबर को रायपुर, मसूरी और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments