Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनआज से एम्स ऋषिकेश में शुरू होगी कोरोना की जांच, 24 घंटे...

आज से एम्स ऋषिकेश में शुरू होगी कोरोना की जांच, 24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

ऋषिकेश । अगर सबकुछ ठीक रहा तो कोरोना संक्रमण की जांच की सुविधा सोमवार (आज) से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भी शुरू हो जाएगी। यहां एक दिन में 100 रक्त के नमूनों की जांच हो सकेगी।
जिसकी जांच रिपोर्ट 24 घंटे में मिल जाएगी। इसके लिए चार डॉक्टरों की एक विशेष टीम बनाई गई है। अभी तक संदिग्ध मरीजों के सैंपल को हल्द्वानी या फिर पुणे भेजा जाता है। जहां से रिपोर्ट आने में तीन से सात दिन लग जाते हैं।

एम्स ऋषिकेश के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 आशंकित मरीजों के रक्त की जांच के लिए अनुमति मिल गई है। एम्स ऋषिकेश के पास इस संबंध में पूरा सिस्टम पहले से तैयार है।
तैयारियां पूरी करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एम्स ऋषिकेश में कोरोना से संबंधित लोगों के 100 सैंपल की जांच एक दिन में किए जाने की सुविधा उपलब्ध होगी।

रक्त का नमूना लेने के 24 घंटे बाद रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी। भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रक्त के नमूने की जांच के बाद संबंधित रिपोर्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च को स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी।

जिसके बाद यह रिपोर्ट संबंधित रोगी को उपलब्ध करा दी जाएगी। एम्स ऋषिकेश के पास वर्तमान में 300 किट उपलब्ध हैं। जबकि 10 हजार किट का ऑर्डर दिया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments