Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज से चंडीगढ़, हिमाचल के लिए चलेंगी रोडवेज की बसें

आज से चंडीगढ़, हिमाचल के लिए चलेंगी रोडवेज की बसें

उत्तराखंड रोडवेज की बसें गुरुवार से हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लिए चलेंगी। मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने सभी डिपो के लिए इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बसें 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ चलाई जाएंगी।परिवहन निगम की बसों का संचालन कोविड कर्फ्यू के चलते अप्रैल माह से बंद पड़ा हुआ है। लगातार निगम और सरकार बसों का अंतरराज्यीय संचालन शुरू करने की कोशिशों में लगी हुई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ने बस संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है।कोविड गाइडलाइंस के तहत 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ इन बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता की ओर से जारी आदेश के तहत, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार से चंडीगढ़, शिमला और धर्मशाला के लिए बस संचालन किया जाएगा। यह बसें पौंटा साहिब होते हुए चलाई जाएंगी।

आईएसबीटी दून से चार बसें चलेंगी
मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि आईएसबीटी देहरादून से सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक चार बसों का संचालन किया जाना है। इसके अलावा ऋषिकेश से एक और हरिद्वार से शिमला के लिए बस का संचालन गुरुवार से शुरू होगा। सवारियों की उपलब्धता पर ही बस संचालन निर्भर करेगा।

यूपी में प्रवेश पर अटका कई राज्यों का संचालन
उत्तर प्रदेश में रोडवेज बसों के प्रवेश न होने की वजह से कई राज्यों का बस संचालन अटका हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो से तीन दिन में यूपी व अन्य राज्यों के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए गुरुवार से बस संचालन शुरू हो रहा है। सभी ड्राईवर व कंडक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वह दोनों राज्यों और केंद्र की कोविड गाइडलाइंस का पालन करें।
-संजय गुप्ता, मंडल प्रबंधक, परिवहन निगम

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments