Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज से दून अस्पताल की ओपीडी बंद

आज से दून अस्पताल की ओपीडी बंद

देहरादून। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए बुधवार से दून अस्पताल की ओपीडी बंद कर दी गई है। फिलहाल अस्पताल में केवल कोविड मरीजों का ही उपचार होगा। हालांकि फ्लू मरीजों की ओपीडी कंटेनर में चलती रहेगी। 

कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद दून अस्पताल को एक बार फिर कोविड अस्पताल बनाया गया है। मंगलवार को प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संचालन को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। तय किया गया कि फिलहाल जब तक कोरोना के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं, अन्य ओपीडी को बंद कर दिया जाए।

करीब दो हफ्ते पहले ओपीडी का समय कम किया गया था। इससे पहले कोरोना की शुरूआत के समय भी दून को कोविड अस्पताल बनाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments