Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून में बंद रहेंगे...

आठ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, देहरादून में बंद रहेंगे सभी स्कूल

उत्तराखंड में राजधानी दून समेत आठ जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि, अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेशभर में अगले कुछ दिनों तेज बारिश होने की संभावना है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं।

देहरादून में आज स्कूल रहेंगे बंद
भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते देहरादून जिला प्रशासन में नगर निगम क्षेत्र देहरादून , झाझरा और रायपुर विकासखंड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments