Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरआयुष छात्रों के बाद एचएनबी छात्रों से हो रही लूट

आयुष छात्रों के बाद एचएनबी छात्रों से हो रही लूट


देहरादून। संवाददाता। आयुष छात्रों का फीस वृद्धि का मामला अभी सुलझा भी नहीं था, कि एनएनबी गढ़वाल यूनिवर्सटी से संबंद्ध कालेजों डीएवी सहित अन्य कालेजों ने यूनिवर्सटी कुलपति पर छात्रों से ठगी करने का आरोप लगाया है।


इस मामलें में आज तमाम छात्रों ने डीएवी पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल शर्मा के नेतृत्व में तिब्बती मार्केट चौक पर एचएनबी कुलपति का पुतला फूंकते हुए विरोध जताया। छात्रों ने कुलपति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनसे परीक्षा शुल्क 700 की जगह 21 सौ वसूल किया जा रहा है। जबकी फार्म पर साफ-साफ लिखा है 700 रूपये परीक्षा शुल्क। इसके बावजूद भी यूनिवर्सटी कुलपति मनमानी पर उतारू हैं। विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि यदि बढ़ा हुआ शुल्क वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट सहित कई छात्रगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments