Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइंदिरानगर क्षेत्र में फिर मिले डेंगू के दो मरीज, जिले में अब...

इंदिरानगर क्षेत्र में फिर मिले डेंगू के दो मरीज, जिले में अब तक 14 लोगों में हो चुकी पुष्टि

देहरादून के इंदिरानगर क्षेत्र में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इस सीजन में जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 14 पहुंच चुकी है। इनमें से नौ मरीज इंदिरानगर और उससे सटे क्षेत्र के हैं। बाकी मामले देहरादून नगर निगम और आसपास के क्षेत्रों से ही हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम सर्वे कर विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग कर रही हैं।

जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि इंदिरानगर क्षेत्र से डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। इनमें से एक 17 साल का किशोर राजकीय गांधी शताब्दी अस्पताल में भर्ती था, जिसे अब अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह स्वस्थ है। इसी तरह, 53 वर्षीय महिला भी घर में है और स्वस्थ्य है।

उधर, नए मामले सामने आने के बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने इंदिरानगर और आसपास के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। जहां घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा का सर्वे किया गया। जनता को जागरूक करने के लिए वाहनों द्वारा प्रचार प्रसार किया गया और पंपलेट बांटे गए। कुछ जगहों पर मच्छर के लार्वा पाए गए। जिसे टीम द्वारा नष्ट किया गया।

जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमों द्वारा डेंगू प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। लार्वानासक का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में 754831 आबादी के अंतर्गत 153803 घरों का सर्वे किया जा चुका है। जिसमें से 8548 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीमों ने नष्ट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments