Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइन पांच राज्यों से उत्तराखंड आने से पहले सीमा पर करानी होगी...

इन पांच राज्यों से उत्तराखंड आने से पहले सीमा पर करानी होगी कोविड-19 जांच

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर काफी हद तक नियंत्रण में है। कई जिलों में एक भी मामला नहीं पाए जाने से राहत है। हालांकि, देश के कई राज्यों में मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इन राज्यों से लोग उत्तराखंड भी आ रहे हैं। ऐसे में खासी सतर्कता बरती जा रही है। यहां आने पर सीमा में प्रवेश से पहले उनका परीक्षण किया जाएगा।

देश के पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, एमपी और छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इन राज्यों से यहां पहुंच रहे लोगों से संक्रमण न फैले इसे देखते हुए उत्तराखंड में भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है। देहरादून के जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन राज्यों के यात्रियों का राज्य की सीमाओं, रेलवे स्टेशन और देहरादून हवाई अड्डे पर परीक्षण किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments