Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइस बार गैरसैंण में आयोजित किया जायेगा बजट सत्र

इस बार गैरसैंण में आयोजित किया जायेगा बजट सत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस बार का बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जायेगा। इस महत्वपूर्ण सत्र में राज्य के विकास का भावी रोडमैप तैयार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने समाज के प्रबुद्ध लोगों एवं युवाओं, महिलाओं से ने पुनः अपील की है कि ‘‘आपका बजट आपके सुझाव’’ के तहत अपने अमूल्य सुझाव जरूर दें। अभी भी जो सुझाव प्राप्त होंगे। उन महत्वपूर्ण सुझावों को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बजट में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा जायेगा। इसके लिए जितने महत्वपूर्ण सुझाव आयेंगे, उन सुझावों को ध्यान में रखकर बजट बनाया जायेगा।

बजट 2021-22 के लिए 20 जनवरी 2021 तक जनता से सुझाव मांगे गये हैं। कोई भी व्यक्ति राजकोषीय नियोजन एवं संसाधन निदेशालय की वेबासाइट http://budget-uk-gov-in/feedback एवं मोबाईल एप Uttarakhand Budget गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना सुझाव दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments