Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइस बार रावण की ऊंचाई रहेगी 10 फीट, मेघनाथ और कुंभकर्ण के...

इस बार रावण की ऊंचाई रहेगी 10 फीट, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का नहीं होगा दहन

देहरादून। परेड ग्राउंड में होने वाले ऐतिहासिक रावण दहन कार्यक्रम इस बार रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में होगा। इस बार बीच रावण की ऊंचाई घटाकर 10 फीट कर दी गई है। वहीं, अबकी बार रावण के साथ मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन नहीं रहेगा। 

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी समिति के अध्यक्ष संतोष नागपाल ने बताया कि पहले रावण की ऊंचाई 15 से 17 फीट तय की गई थी, लेकिन अब इसे घटाया गया है।  समिति 75 साल से दशहरा का आयोजन करती आ रही है। इस लिहाज से परंपरा को बनाए रखने के लिए सूक्ष्म रूप से रावण दहन किया जाएगा।
मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला नहीं बनाया गया है। दर्शकों के भी प्रवेश पर रोक रहेगी, लेकिन लोगों के लिए रावण दहन कार्यक्रम सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया जाएगा। प्रशासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। 

कोरोना को लेकर जागरूक करेगा रावण
कोरोनाकाल का असर रावण दहन के तौर तरीकों पर भी पड़ रहा है। बन्नू स्कूल में खड़े होने वाले रावण के पुतले के हाथ में सैनिटाइजर की बोतल होगी। समिति के प्रमुख हरीश विरमानी ने कहा कि इसका मकसद लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करना है। रावण के मुंह व नाक पर मास्क लगाने की भी कोशिश है, लेकिन यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि रावण का लुक खराब न लगे।

सादगी से मनाया जाएगा दशहरा 

प्रेमनगर में रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धर्मशाला समिति एवं दशहरा कमेटी प्रेमनगर के सहयोग से दशहरा ग्राउंड में रावण मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा।

समिति के संयोजक राजीव पुंज ने बताया की करोना को देखते हुए दशहरा सादगी से मनाया जाएगा। बैठक में सूरज प्रकाश भाटिया, भूषण भाटिया, किशोर लूथरा, फकीरचंद, मोंटू भाटिया, हेमेंद्र भाटिया, मनु भाटिया, अनिल ग्रोवर, महेश शर्मा, राजेश शर्मा, टोनी भाटिया, विक्की खन्ना मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments