Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउक्रांद दस सीटों पर आज करेगा प्रत्याशी घोषित, दल के केंद्रीय अध्यक्ष...

उक्रांद दस सीटों पर आज करेगा प्रत्याशी घोषित, दल के केंद्रीय अध्यक्ष नहीं लड़ेंगे चुनाव

उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज जारी होगी। वहीं दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के इस बार चुनाव मैदान में उतरने पर संशय बना है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि ऐरी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।

उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष किशन सिंह मेहता के मुताबिक दल के केंद्रीय कार्यालय में विभिन्न दस विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। जबकि इसके बाद दल की तीसरी सूची हल्द्वानी से घोषित होगी। उधर सूत्रों का कहना है कि दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। जो चुनाव लड़ने के बजाए चुनाव लड़ाएंगे। ऐरी पिथौरागढ़ की डीडीहाट सीट से तीन बार और कनालीछीना से एक बार विधायक रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments