Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः 237 सैंपल रिपोर्ट आई निगेटिव, पांच ठीक हुए मरीजों को भेजा...

उत्तराखंडः 237 सैंपल रिपोर्ट आई निगेटिव, पांच ठीक हुए मरीजों को भेजा घर

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। चार कोरोना जांच लैब से आई रिपोर्ट में 237 सैंपल निगेटिव मिले हैं। वहीं, देहरादून और हरिद्वार जनपद से पांच कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को पूरे प्रदेश से 188 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 299 सैंपलों की जांच चल रही है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि प्रदेश में अब तक 51 लोग संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 33 मरीज ठीक हो चुके हैं।
 
देहरादून जिले में आज तीन कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक
देहरादून जिले में सोमवार को कुल तीन मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। इसमें सेना अस्पताल में भर्ती संक्रमित महिला डॉक्टर भी शामिल हैं, जबकि दो मरीज दून अस्पताल से घर भेजे गए। इसके अलावा हरिद्वार जनपद में भी दो संक्रमित मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। प्रदेश में अब तक 33 मरीज ठीक हो चुके हैं।

हरिद्वार में सात में अब तक पांच संक्रमित हुए ठीक, अब बचे केवल दो मरीज
उत्तराखंड के हरिद्वार मेला अस्पताल में भर्ती सात कोरोना पॉजिटिव में से पांच मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें तीन को रविवार को घर भेज दिया गया है। दो मरीजों की दूसरी जांच रिपोर्ट आज निगेटिव आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments