Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का निधन

उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का निधन

देहरादून। उत्तराखंडी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अशोक मल्ल का निधन हो गया। कुछ समय से बीमार चल रहे अशोक ने मुंबई के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से उनके गृह जनपद सहित राज्य भर में शोक की लहर है।

पिथौरागढ़ के पुलिस लाइन (धपड़पट्टा) गांव निवासी अभिनेता अशोक मल्ल ने वर्ष 1988 में गढ़वाली सुपरहिट फिल्म कौथिग में मुख्य भूमिका से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। वह 1988 से 2017 तक उत्तराखंडी फिल्मों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। इस दौरान उन्होंने बंटवारू, बेटी ब्वारी, मेरी गंगा होली त मैंम आली जैसी सफल फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई। अशोक मल्ल ने फिल्म ‘चक्रचाल’ में चरित्र अभिनेता की भूमिका निभाई थी।

इसके बाद कुमाऊंनी में बनी ‘मेघा आ’ फिल्म में खलनायक का किरदार निभाया था। 2017 में उन्होंने ‘गोपी भिना’ फिल्म का निर्देशन किया जो सफल फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में सिने कलाकार हेमंत पांडेय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने हरिदर्शन और पिठै की लाज फिल्मों का निर्देशन और निर्माण भी किया था। उन्होंने रंगमंचों में भी उत्तराखंडी संस्कृति पर आधारित तमाम भूमिकाएं निभाईं। मुंबई में कौथिग की शुरुआत करने वाले सदस्यों में भी अशोक मल्ल शामिल रहे थे।

बुधवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर पूरे जिले में शोक की लहर है। कौथिग के मनोज भट्ट, केशर सिंह बिष्ट, जगजीवन कन्याल, सुरेश राणा, जगदीश सामंत आदि ने गहरा शोक जताया है। चंडाक रोड स्थित वाटिका में पौधा लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments