Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल का ट्विटर अकाउंट हुआ एक्टिव, ट्विटर ने किया...

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल का ट्विटर अकाउंट हुआ एक्टिव, ट्विटर ने किया था निलंबित

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के ट्विटर अकाउंट को ट्विटर ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। इससे खफा गोदियाल ने कहा कि वह अपने जनों की आवाज को हमेशा उठाते रहेंगे। हालांकि, मंगलवार को फिर उनका एकाउंट फिर एक्टिव हो गया। कांग्रेस की उत्तराखंड मीडिया समन्वयक जरिता लैतफलांग ने बताया कि अब उनका ट्विटर अकाउंट फिर बहाल कर दिया गया है।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने खुद ही इंटरनेट मीडिया पर अपना ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित किए जाने की जानकारी दी। ट्विटर इन दिनों निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्यवाही कर रहा है। बीते दिनों राहुल गांधी के साथ भी ट्विटर ऐसा ही कदम उठा चुका है। गोदियाल राहुल गांधी के समर्थन में उतर कर मैं भी राहुल, ट्वीट कर मुहिम का हिस्सा रहे। ट्विटर के इस कदम से प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। जुझारू तेवर वाले गोदियाल इसे अपनी आवाज दबाने की कोशिश के तौर पर पेश कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments