Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड के इस स्टेशन से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल रवाना, 1344...

उत्तराखंड के इस स्टेशन से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल रवाना, 1344 लोगों ने किया कूच

ऋषिकेश। राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं। गुरुवार को ऋषिकेश से एक आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना की गई। जिसमें देहरादून तथा पौड़ी क्षेत्र से 1344 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए।

गुरुवार को 11:40 पर योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से अयोध्या जंक्शन के लिए आस्था स्पेशल रवाना की गई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट व कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आस्था स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जय श्री राम के नारों के साथ श्रद्धालुओं ने अयोध्या के लिए कूच किया।

इस मौके पर रहे मौजूद
इस दौरान पूरा स्टेशन भगवान श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस मौके पर विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, विधायक पौड़ी राजकुमार कोली, निवर्तमान महापौर अनीता ममगाई, जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्र राणा, ट्रेन संयोजक सीताराम भट्ट, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments