Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार

उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार

देहरादून। प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

इसके अलावा पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जनपद के अधिकांश स्थानों और देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है या बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा। कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments