Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश, स्कूल रहेंगे बंद; एसडीआरफ की...

उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश, स्कूल रहेंगे बंद; एसडीआरफ की टीमें अलर्ट; सीएम ले रहे पल-पल की खबर

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं। दून समेत कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। इसे देखते हुए दून, टिहरी, उत्तरकाशी,पौड़ी, हरिद्वार और चमोली समेत अन्य जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पल-पल की खबर ले रहे हैं। सीएम धामी ने मुख्य सचिव और सभी जिलाधिकारियों से बात की। सीएम धामी ने कहा सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। साथ ही अलर्ट जारी किया गया है। चार धाम यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं से एक दो दिन यात्रा स्थगित करने का अनुरोध किया गया है। आपको बता दें कि राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

तीन दी भारी बारिश की चेतावनी को लेकर एसडीआरएफ ने तैनात की टीमें

मौसम विभाग की ओर से तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश के अलर्ट के चलते एसडीआरएफ ने विभिन्न जिलों में टीमें अलर्ट अवस्था में रखा गया है। सभी टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी आपात परिस्थिति के लिए पूरी तरह अलर्ट रहे और रेस्क्यू उपकरणों को भी कार्यशील दशा में रखें।

राज्य में एसडीआरएफ ने 29 टीमें अलर्ट की हैं। इनमें देहरादून में सहस्त्रधारा, चकराता, टिहरी में ढालवाला (ऋषिकेश), कोटि कॉलोनी, ब्यासी(कौड़ियाला), उत्तरकाशी में उजेली, भटवाड़ी, गंगोत्री, बड़कोट,जानकीचट्टी, यमुनोत्री, पौड़ी गढ़वाल में श्रीनगर, कोटद्वार, सतपुली, चमोली में गौचर, जोशीमठ, पांडुकेश्वर,श्री बद्रीनाथ, रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग, अगस्तमुनि, लिनचोली, श्रीकेदारनाथ, पिथौरागढ़ में पिथौरागढ़, धारचूला, अस्कोट, बागेश्वर में कपकोट, नैनीताल में नैनी झील, खैरना, अल्मोड़ा में सरियापानी, ऊधमसिंहनगर में रुद्रपुर में टीमें तैनात की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments