Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के तीन जिलों में आज भारी बारिश, मलबा आने से मसूरी...

उत्तराखंड के तीन जिलों में आज भारी बारिश, मलबा आने से मसूरी हाईवे बंद

देहरादून। देश के तीन जिलों में आज भी कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मसूरी देहरादून मार्ग घनानंद इंटर कॉलेज के पास भारी भूस्खलन होने से बाधित हो गया है। भूस्खलन की जद में चार मकान आने पर कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश हो सकती है। तेज बारिश के दो से तीन दौर हो सकते हैं।

इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पौड़ी और देहरादून के अधिकांश स्थानों और अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, उत्तरकाशी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments