Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में  फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पिथौरागढ़ और देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। अलर्ट को देखते हुए शासन ने जिलाधिकारियों को सजग रहने को कहा है। इस बीच सड़कों पर भूस्खलन की मार जारी है। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर दोपहर बाद यातायात सुचारु हो गया, लेकिन रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे पर तीन दिन से यातायात बाधित है। उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे भी मलबा आने से बंद हैं। पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाले थल -मुनस्यारी, तवाघाट-लिपुलेख मार्ग, नाचनी-बांसबगड़ मार्ग पर भी आवाजाही नहीं हो पा रही है। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा को पार कर गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन सतर्क है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments