Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ लेंगे शपथ, राजभवन...

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ लेंगे शपथ, राजभवन पहुंचने लगे विधायक और नेता

देहरादून। उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में आज खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। धामी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ ग्रहण करेंगे। इसके लिए भाजपा विधायक और नेता राजभवन पहुंचने लगे हैं। बता दें, इससे पहले शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने पार्टी नेताओं के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की और उन्हें सरकार बनाने संबंधी प्रस्ताव सौंपा। धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री होंगे।

LIVE Updates

  • शपथ ग्रहण के लिए भाजपा विधायक और नेताओं का राजभवन पहुंचना शुरू।
  • उत्तराखंड के 11 वें मुख्यमंत्री साढ़े चार बजे मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शपथ लेंगे।

आज ही लेंगे सभी मंत्रीगण शपथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री और सभी मंत्रीगण आज ही शपथ लेंगें। उन्होंने साफ किया कि कहीं कोई भी नाराज नहीं है। कौशिक ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को लेकर बैठकें हुईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments