Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड : कोरोना विस्फोट ने बड़ाई टेंशन ; पांच दिन में बड़े...

उत्तराखंड : कोरोना विस्फोट ने बड़ाई टेंशन ; पांच दिन में बड़े 4200 मानले ; देहरादून में मिल रहे रोज दो सौ से ज्यादा मरीज !

बीते पांच दिनों में प्रदेश में 4209 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 3010 मरीज देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिले में मिले हैं। देहरादून जिले में कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर हो रही है। पांच दिन में अकेले देहरादून में ही 1250 मरीज मिल चुके हैं।

देहरादून : एक सितंबर से अनलॉक-4 शुरू होने के बाद प्रदेश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। चार मैदानी जिलों में कोरोना वायरस बेकाबू हो रहा है। बीते पांच दिनों में प्रदेश में 4209 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें 3010 मरीज देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिले में मिले हैं। देहरादून जिले में कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर हो रही है। पांच दिन में अकेले देहरादून में ही 1250 मरीज मिल चुके हैं।

तेजी से संक्रमित मामले बढ़ने से पहली बार प्रदेश में संक्रमण दर 6.02 प्रतिशत पहुंच गई है। नैनीताल जिले में संक्रमण दर सबसे अधिक 9.52 प्रतिशत और देहरादून में 8.26 प्रतिशत है। जबकि पिथौरागढ़ जिले में सबसे कम 2.18 प्रतिशत संक्रमण दर है। 

चिंताजनक बात यह है कि बीते पांच दिन में मैदानी जिलों में संक्रमण की स्थिति विस्फोटक हुई है। इन पांच दिनों में नए संक्रमितों की संख्या देहरादून में 1250, ऊधमसिंह नगर में 756, हरिद्वार में 557 तथा नैनीताल में 447 पहुँची है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments