Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: तीरथ मंत्रिमंडल का गठन, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत समेत 11 मंत्रियों...

उत्तराखंड: तीरथ मंत्रिमंडल का गठन, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत समेत 11 मंत्रियों ने ली शपथ

देहरादून। शुक्रवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल अस्तित्व में आ गया। शुक्रवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन  में आयोजित कार्यक्रम में 11 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें आठ कैबिनेट व तीन राज्य मंत्री शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए पूर्व मंत्री मदन कौशिक के अलावा त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को तीरथ की टीम में शामिल किया गया है। चार नए मंत्रियों में भाजपा अध्यक्ष पद सेहटने वाले बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी एवं स्‍वामी यतीश्‍वरानंद के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री समेत उत्तराखंड में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। यानी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में पूरा मंत्रिमंडल गठित कर दिया गया है। उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर गुजरे शनिवार से चल रही राजनीतिक  हलचल के बाद पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने इसी बुधवार को राज्य के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शुक्रवार शाम उनके मंत्रिमंडल के 11 सदस्यों को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

कैबिनेट मंत्री के रूप में सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल व गणेश जोशी ने कैबिनेट मंत्री तथा धनसिंह रावत, रेखा आर्य, स्‍वामी यतीश्‍वरानंद ने राज्‍यमंत्री पद की शपथ ली। पिछली कांग्रेस सरकार में शामिल रहे कांग्रेस पृष्ठभूमि के सभी पांचों मंत्रियों को तीरथ मंत्रिमंडल में जगह मिली है। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने संस्कृत में शपथ ली।

सबसे पहले राज्यपाल ने सतपाल महाराज को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद की शपथ दिलाई।

( बंशीधर भगत।)

(  डा हरक सिंह रावत।)

 

( बिशन सिंह चुफाल )

( यशपाल आर्य)

( अरविंद पांडेय)

( सुबोध उनियाल)

(डा. धन सिंह रावत) 

(रेखा आर्य)  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments