Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड पहुंची अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम, जिलों के लिए हुई रवाना, प्रभावितों...

उत्तराखंड पहुंची अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम, जिलों के लिए हुई रवाना, प्रभावितों से होगी सीधी बातचीत

देहरादून– राज्य में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का आंकलन करने के लिए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम शनिवार को उत्तराखंड पहुंच गई। टीम का नेतृत्व करते हुए आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव विनोद कुमार सुमन ने सुबह राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान सचिव सुमन ने केंद्रीय टीम को आपदा से जुड़ी जानकारी और नुकसान का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

प्रस्तुतिकरण के बाद केंद्रीय टीम विभिन्न जिलों के लिए रवाना हो गई। यह टीम दो दिनों तक छह जिलों का दौरा करेगी और वहां आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी। टीम स्थानीय लोगों से बातचीत कर जमीनी हालात का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त करेगी।

प्रभावित जिलों में जिला प्रशासन द्वारा टीम के समक्ष एक और प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा, जिसमें जिले में हुई क्षति, राहत कार्य और पुनर्वास की स्थिति की जानकारी दी जाएगी।

केंद्रीय टीम की जिलों से वापसी के बाद देहरादून में एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। सचिव सुमन ने बताया कि सोमवार को टीम को राज्य स्तरीय जानकारी दी जाएगी, जिसके बाद टीम जिलों का दौरा करेगी।

सरकार को उम्मीद है कि केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर राज्य को आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए केंद्र सरकार से आवश्यक सहायता प्राप्त हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments