Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड पीसीएस-जे 2019: परीक्षा परिणाम जारी, उदीशा ने प्रदेश में किया टॉप

उत्तराखंड पीसीएस-जे 2019: परीक्षा परिणाम जारी, उदीशा ने प्रदेश में किया टॉप

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा 2019 का परिणाम जारी कर दिया। इस परीक्षा में उदीशा ने प्रदेश में टॉप किया है।आयोग ने इसी साल 22 मई को पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया था। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को 17 से 20 सितंबर के बीच साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। मंगलवार को जारी नतीजों में कुल 17 उम्मीदवारों ने कामयाबी हासिल की है।इनमें पहले स्थान पर उदीशा सिंह, दूसरे स्थान पर आदर्श त्रिपाठी और तीसरे स्थान पर अंजू रहे। अंतिम परीक्षा में अनारक्षित की कटऑफ 488, अनारक्षित उत्तराखंड महिला श्रेणी की 486, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 408, अन्य पिछड़ा वर्ग की 444, अन्य पिछड़ा वर्ग उत्तराखंड महिला की 460 और अनुसूचित जाति की कटऑफ 419 रही है.उदीशा सिंह, आदर्श त्रिपाठी, अंजू, हर्षिता शर्मा, स्नेहा नारंग, प्रियांशी नगरकोटि, गुलिस्ता अंजुम, प्रिया शाह, आयशा फरहीन, जहां आरा अंसारी, नितिन शाह, संतोष पच्छमी, शमशाद अली, देवांश राठौर, सिद्धार्थ कुमार, अलका और नवल सिंह बिष्ट।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments