Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट

उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक ही पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी हुई। हालांकि, मैदानी इलाकों में दिनभर चटख धूप खिली रही और भीषण गर्मी महसूस की गई। प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

गुरुवार शाम तक उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बादलों ने डेरा डाल लिया। बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। जबकि, आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बौछार पड़ीं। केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ। सुबह से मौसम सामान्य रहने के बाद शाम को पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत में भी कहीं-कहीं झमाझम बारिश हुई। जबकि, कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई।

मैदानों में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम को बादलों ने डेरा डाल लिया। देर रात तक यहां बारिश की आशंका बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है और उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। अगले तीन दिन उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर———अधिकतम—-न्यूनतम
देहरादून——–38.4———20.0
उत्तरकाशी—–32.3———16.5
मसूरी———–16.9———15.2
टिहरी———–27.0———15.6
हरिद्वार——–37.8———20.4
जोशीमठ——–27.3———11.0
पिथौरागढ़——28.8———14.3
अल्मोड़ा——–31.2———13.3
मुक्तेश्वर——-22.7———14.8
नैनीताल——–26.4———15.0
यूएसनगर——38.6———19.5
चंपावत———26.2———11.0

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments