Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में अलगे कुछ दिन मौसम रहेगा सामान्य

उत्तराखंड में अलगे कुछ दिन मौसम रहेगा सामान्य

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला थमा हुआ है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में पिछले चार दिन से बारिश नहीं हुई है। हालांकि, इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर संपर्क मार्गों को खोल लिया गया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग को छोड़कर अन्य धामों में आवाजाही सुचारु है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर में हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम के तेवर नरम पड़े हुए हैं। कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ने के अलावा अन्य जिलों में बारिश नहीं हो रही है। शुक्रवार को देहरादून में सुबह से धूप खिली रहने के बाद दोपहर के समय करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। जिससे उमस से भी कुछ निजात मिली। हालांकि, शाम को आसमान फिर साफ हो गया। उधर, प्रदेश के अन्य जिलों में दिनभर धूप खिली रही।

ज्यादातर संपर्क मार्गों को खोल दिया गया है। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन के कारण आवाजाही ठप हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम सामान्य रहेगा। चार जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। सितंबर में अब तक उत्तराखंड में सामान्य से 80 फीसद कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि, माह के तीसरे सप्ताह में बारिश के रफ्तार पकड़ने के आसार हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर———–अधिकतम———–न्यूनतम
देहरादून———–33.0———–24.7
मसूरी————–24.5———–15.7
टिहरी————–25.0———–17.6
उत्तरकाशी——–26.6———–18.5
हरिद्वार———–35.2———–25.3
जोशीमठ———–24.4———–16.1
पिथौरागढ़———28.5———–16.6
अल्मोड़ा———–29.4———–17.3
मुक्तेश्वर———-23.5———–13.8
नैनीताल———–22.7———–18.0
चंपावत————26.4———–17.5
ऊधमसिंह नगर–35.2———–25.0

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments