Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज आए 93 कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची 1655

उत्तराखंड में आज आए 93 कोरोना संक्रमित मामले, संख्या पहुंची 1655

देहरादून। उत्‍तराखंड में गुरुवार को रात नौ बजे तक 93 नए मामले सामने आए। इनमें चमोली में तीन, देहरादून में 29, हरिद्वार में 16, पौड़ी में एक, टिहरी में 33, उधमसिंह नगर में चार, उत्‍तरकाशी में एक और रुदप्रयाग में छह लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दून के पटेलनगर स्थित एक निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित 58 साल की महिला की मौत हो गई है। इसके साथ ही सूबे में मृतकों की संख्‍या 16 पहुंच गई है। हालांकि, इस पखवाडे कोरोना के मरीजों का ठीक होने को सिलसिला तेज हुआ है। प्रदेश में कुल संक्रमित 1655 मरीजों में से 886 स्‍वस्‍थ होकर घर लौट चुके हैं। 769 एक्टिव केस हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments