Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने किया...

उत्तराखंड में आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले कई स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने इसका अलर्ट जारी किया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कई जगह और देहरादून व टिहरी जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 30 हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। जबकि, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान है।

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रविवार को देहरादून समेत राज्य के अन्य जिलों में भी विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments