Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज शुष्क रहेगा मौसम, धूप खिलने से लोगों में राहत

उत्तराखंड में आज शुष्क रहेगा मौसम, धूप खिलने से लोगों में राहत

देहरादून। गुरुवार को देहरादून में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने आज भी राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों के कुछ भागों में सुबह के समय खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

देहरादून में आज ( शुक्रवार) आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही धुंध व उथला कोहरा होने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 07 डिग्री रहने का अनुमान है।

मसूरी में चार दिन बाद खिली धूप 

बारिश और कोहरे के बाद मसूरी में चार दिन बाद धूप निकली। मौसम साफ रहने से गुरुवार को दिनभर लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते नजर आए। सैलानी खुशनुमा मौसम का लुत्फ  उठाते नजर आए। वहीं धनोल्टी, कैंपटी और बुरांशखंडा क्षेत्र में भी मौसम साफ रहा। हालांकि शाम को एक बार फिर बादल छा गए।

पर्यटन व्यवसाय से जुड़े अरविंद सेमवाल ने बताया कि कि चार दिन बाद धूप निकलने से शहर में काफी चहलपहल रही। होटलों में ठहरे पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोग भी धूप सेंकते नजर आए। इसके अलावा मौसम का लुत्फ उठाने वादियों में पहुंचे सैलानी माल रोड, कैंपटी, धनोल्टी आदि पर्यटन स्थलों में सैर-सपाट करते दिखे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments