Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज साफ रहेगा मौसम, उच्च हिमालय में हल्की बर्फबारी की...

उत्तराखंड में आज साफ रहेगा मौसम, उच्च हिमालय में हल्की बर्फबारी की आशंका

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदली है। पहाड़ों पर जमकर हिमपात हुआ। साथ ही निचले स्थानों पर रूक-रूक कर बारिश हुई। केदारनाथ के साथ-साथ बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी जमकर बर्फबारी हुई। वहीं मसूरी के पास सुरकंडा, उत्तरकाशी के हर्षिल, देहरादून के चकराता क्षेत्र की पहाड़ियां भी बर्फ से ढकी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि उच्च हिमालय में हल्की बर्फबारी की आशंका है।

रविवार देर शाम पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश शुरू हुई। बारिश का यह सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा। चमोली जिले के प्रसिद्ध शीतकालीन क्रीडा स्थल औली में भी बर्फ की फुहारें पड़ीं। पर्यटकों ने जमकर बर्फ का लुत्फ उठाया। साथ ही औली में यह सीजन का दूसरा हिमपात है। बदरीनाथ धाम में जबरदस्त बर्फबारी के बाद प्रशासन ने वाहनों को पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में ही रोक दिया। दूसरी ओर, गोपेश्वर समेत जिले के निचले इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है।

उत्तरकाशी जिले में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के अलावा हर्षिल, मुखवा, धराली, बगोरी, सुक्की, खरसाली, जानकी चट्टी और बीफ गांवों में भी बर्फबारी हुई है। दूसरी ओर देहरादून जिले के जौनसार-बावर की ऊंची चोटियों पर भी मौसम का पहला हिमपात हुआ है। लोखंडी, जाड़ी, कुनैन, कनासर, देववन, बुधेर, मुंडाली की पहाडियां बर्फ से ढक गई हैं।

कुमाऊं के उच्च और उच्च मध्य हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हुई, लेकिन निचले इलाकों में मौसम साफ रहा। पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के पास खलियाटाप में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। नंदा देवी से लेकर ऊं पर्वत तक उच्च हिमालय में भारी हिमपात जारी है।

विभिन्न शहरों में तापमान

शहर, अधि. न्यून.

देहरादून 24.1 12.4

उत्तरकाशी 22.6 09.1

मसूरी 15.2 02.5

टिहरी 15.3 04.2

हरिद्वार 20.1 14.8

जोशीमठ 13.7 06.7

पिथौरागढ़ 20.3 06.8

अल्मोड़ा 23.5 07.0

मुक्तेश्वर 11.9 05.0

नैनीताल 16.4 08.5

यूएसनगर 26.6 11.5

चम्पावत 19.2 05.6

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments