Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 466 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 466 नए मामले

देहरादून। उत्‍तराखंड में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को राज्‍य में 466 नए मामले आए। 256 ठीक हुए ,जबकि नौ संक्रमित मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्‍यादा 181 मामले देहरादून में आए। पौड़ी 65, हरिद्वार 53, नैनीताल 40, पिथौरागढ़ 38, ऊधम सिंह नगर 23, चमोली 16, उत्‍तरकाशी 15,  टिहरी 14, चंपावत 7, अल्‍मोड़ा 5, बागेश्‍वर 5 और रुद्रप्रयाग में पांच मामले आए। वहीं, राज्‍य में अबतक 71256 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, इनमें से 65102 स्‍वस्‍थ्‍य हुए,जबकि विभिन्‍न अस्‍पतालों में भर्ती 1155 की मौत हो चुकी है।

पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि 

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। पांचवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष और पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडे में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस वजह से 23 से 27 नवंबर तक चार जिलों में प्रस्तावित आयोग का जन सुनवाई कार्यक्रम स्थगित किया गया है। आयोग ने उत्तरकाशी के लिए 23 नवंबर, टिहरी के लिए 25 नवंबर, हरिद्वार के लिए 26 नवंबर और पौड़ी के लिए 27 नवंबर की तिथियां तय की थीं। आयोग के सदस्य सचिव व अपर सचिव भूपेश तिवारी ने बताया कि जन सुनवाई का संशोधित कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments