देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को राज्य में 468 नए मामले आए। 271 स्वस्थ हुए, जबकि पांच संक्रमितों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 160 मामले देहरादून और इसके बाद नैनीताल से 110 मामले आए। इसके अलावा 52 पिथौरागढ़, 26 हरिद्वार, 24 उत्तरकाशी, 23 टिहरी, 23 ऊधम सिंह नगर, 12 रुद्रप्रयाग, 10 चमोली,5 बागेश्वर जबकि दो मामले अल्मोड़ा से आए। वहीं, अबतक राज्य में 88844 मामले आ चुके हैं, इनमें से 80738 ठीक हुए। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 1463 मरीजों की मौत हुई।
उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 468 नए मामले
RELATED ARTICLES

