Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 208 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 8000...

उत्तराखंड में आज सामने आए 208 कोरोना संक्रमित केस, संख्या पहुंची 8000 पार

देहरादून। राज्य में तेजी से बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण का आंकड़ा आठ हजार के पार पहुंचते 8008 तक जा पहुंचा है। आज एक दिन में 208 संक्रमित चिन्हित किए गए। आज पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।


आठ बजे जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार तीन लोगों की मौत सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में, एक की जौली ग्रांट अस्पताल में जबकि एक अन्य की दून मेडिकल कालेज में मौत हुई है। राज्य में इस समय एक्टिव पाजिटिव मामले 3028 हैं, जबकि 4847 लोग स्वस्थ होकर घरों को जा चुके हैं।


मंगलवार को आज प्रदेश में आए कोरोना के नये मामलों में अल्मोड़ा में 3, चमोली से 1, चंपावत से 10, देहरादून से 48, हरिद्वार से 23, नैनीताल से 10, पौड़ी से 6, पिथौरागढ़ से 32, रूद्रप्रयाग से 1, टिहरी से 3, ऊधमसिंह नगर से 63 एवं उत्तरकाशी से 8 मामले आये हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments