Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए 23 नए केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची...

उत्तराखंड में आज सामने आए 23 नए केस, संक्रमितों की संख्या पहुंची 1066 

देहरादून। बुधवार दोपहर दो बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में राज्य में कोरोना संक्रमण के 23 नए केस मिलने की पुष्टि हुई है। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 1066 केस  हो गए हैं। अब तक 295 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज मिले मरीजों में देहरादून में आठ, नैनीताल और पौड़ी में एक, हरिद्वार में नौ व चमोली में चार मामले सामने आए हैं।

देहरादून में बुधवार को एक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर, दून अस्पताल की महिला स्टाफ नर्स और महिला गार्ड में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर की क्लीनिक में एक महिला का इलाज चल रहा था जो कोरोना पॉजिटिव निकली थी।

इसके बाद महिला डॉक्टर ने भी कोरोना जांच कराई, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गईं हैं। वहीं दून अस्पताल की अन्य दो महिला कर्मचारी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुईं हैं। स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इन मामलों की पुष्टि की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments