Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 2087 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 2087 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नए मामलों का रिकॉर्ड टूट गया। शनिवार को राज्य में मिले नए मरीजों की संख्या दो हजार पार हो गई। आज उत्तराखंड में 2087 नए मामले सामने आए हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 12465 हो गए हैं। वहीं आज 878 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद अब उत्तराखंड के कुल कोरोना संक्रमित मामले चालिस हजार पार हो गए हैं। राज्य में अब तक 40085 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिनमें से 26973 मरीज सही हो चुके हैं।

शनिवार को 14 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिसके बाद मौत का आकड़ा 478 हो गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments