Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 814 नए मामले

उत्तराखंड में आज सामने आए कोरोना के 814 नए मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा राहत पहुंचा रहा है। सोमवार को 1172 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 814 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 309 देहरादून से हैं। इसके अलावा 111 नैनीताल, 110 हरिद्वार, 95 ऊधमसिंह नगर, 24 पौड़ी गढ़वाल, 23 टिहरी गढ़वाल, 22 उत्तरकाशी, 15 रुद्रप्रयाग, 13 चंपावत, नौ चमोली, चार पिथौरागढ़, एक बागेश्वर और 17 अल्मोड़ा से हैं। वहीं, दस मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 41777 हो गया है, जबकि 29000 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 12075 मामले एक्टिव हैं, जबकि 501 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 201 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments